book reading art
Books reading art-
आसान भाषा में कहें तो बुक्स रीडिंग आर्ट का मतलब सिर्फ पढ़ने से ही नहीं बल्कि हम क्या पढ़ रहे हैं और क्यों पढ़ रहे हैं इससे भी है........
How to win friends and influence people
यह किताब डेल कार्नेगी के द्वारा लिखी गई बहुत की लोकप्रिय किताब है,जिसमें बताया गया है कि हम कैसे अपने व्यवहार के द्वारा लोगों के चहेते बन सकते हैं।।
हालांकि हम सभी जानते हैं कि मानव जीवन में लोक व्यवहार बहुत महत्व है,बल्कि कहा जाए कि लोक व्यवहार में कुशलता ही मनुष्य को इंसान बनाती है,उसे सफलता के द्वार तक पहुंचाती है,तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।बिना उचित लोक व्यवहार के लोक को जितना असम्भव है।लोक व्यवहार व्यक्ति का कायांतरण कर देता है।जैसे खदान से निकलने वाले खनिज को तपाकर सोना बनाया जाता है,वैसे ही लोक व्यवहार की चाशनी में पककर व्यक्ति खरा सोना बन जाता है।
आइए जानते हैं कि वो कौन से important rules है जिनको हम फॉलो करके सम्मान, धन-दौलत, इज्जत-शोहरत आदि पा सकते हैं या कमा सकते हैं।
नीचे कुछ बिंदु दिए गए हैं जिनको ध्यान में रखते हुए पढ़ना है और एक बिंदु पढ़ने के बाद उसको समझना है,
1- आलोचना से बचे इससे सुधार नहीं होता।
2- सच्ची तारीफ करें और कामयाबी को चूमे।
3- सामने वाले की बातों को महत्व दें सीखें।
4- गर्मजोशी से स्वागत करें व सच्ची दिलचस्पी जगाएं।
5- मुस्कान बिखेरे और अपना बनाएं।
6- नाम में बहुत कुछ रखा है।
7- धैर्य के साथ दिलचस्पी से लोगों को सुने।
8- बहस छोड़े और लोगों को बोलने दें।
9- अपनी कमियों को खुले दिल से स्वीकारना सीखें।
10- सुनो ज्यादा बोलो काम।
11- सहयोग पाना है तो सहयोग करो।
12- गलतियां निकालने से पहले उसकी अच्छाइयां गिनाओं।
13- आदेश की जगह सलाह दो।
दी गई बातों को फॉलो करें और अगर आप इसमें रुचि रखते है और इन पॉइंट्स के बारे में कि कैसे इनको अपना सकते है कैसे इन चीज़ों को समझना है आदि चाहते है तो कमेंट करके जरूर बताएं ताकि मैं आप लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकूं।
अगर आप किसी भी विषय में जानकारी चाहते हैं तो वो भी कॉमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको ये बातें पसंद आयी हों तो प्लीज पेज को फॉलो और लाइक जरुर करें।
धन्यवाद प्रिय मित्रों
